फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Railway Minister on Varanasi tour Inspected Kashi station also visited Namo Ghat

वाराणसी दौरे पर रेल मंत्री: काशी और बनारस स्टेशन का किया निरीक्षण, बोले- रेलवे में नहीं होगा निजीकरण

Sun, 06 Nov 2022 03:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 06 Nov 2022 03:29 AM IST
सार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार सुबह काशी और बनारस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। काशी स्टेशन पर ओवरब्रिज पर लगाई गई इंटर मॉडल प्रोजेक्ट की डिजाइन देखी।

विज्ञापन
Union Railway Minister on Varanasi tour Inspected Kashi station also visited Namo Ghat
काशी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल काशी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 350 करोड़ रुपये में पूरे स्टेशन का पुनर्निर्माण होगा। निर्माण कार्य को ढाई से तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा। रेल मंत्री सिग्नेचर ब्रिज बनाने के लिए प्रस्तावित मॉडल को देखने के लिए अचानक नमो घाट पहुंच गए। इसके बाद पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मारक स्थल से भी जानकारी हासिल की और उसके बाद काशी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

विज्ञापन


आईएमएस (इंटर मॉडल स्टेशन) बनाने का प्रस्तावित लेेआउट देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चहुमुखी विकास के लिए हमेशा प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में इस स्टेशन का पुनर्निर्माण किया जाना है। इसके लिए यहां गंगा नदी पर नया डबल डेकर पुल बनाया जाएगा, जिस पर नीचे ट्रेन और ऊपर से गाड़ियां गुजरेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां के आसपास वाले क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी। इस स्टेशन को बनारस के धार्मिक संस्कृति को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री से सहमति लेकर इस पर जल्द ही काम शुरू होगा और ढाई से तीन साल में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी से नई दिल्ली के बीच जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
रेल व संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अहमदाबाद-मुंबई रूट पर बुलेट ट्रेन का काम प्रगति पर है। इसी तर्ज पर वाराणसी से नई दिल्ली के बीच भी बुलेट ट्रेन दौड़ाई जाएगी। दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार को काशी स्टेशन पर विकास कार्यों का निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि नए फीचर में लौटी वंदे भारत एक्सप्रेस में स्लीपर कोच का प्रावधान किया गया है, जो लंबी दूरी के यात्रियों को राहत देगी।

रेलवेे में निजीकरण संभव नहीं, बेहतर प्रदर्शन पर मिलेगा प्रमोशन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के निजीकरण को लेकर समय-समय पर उठ रहे मुद्दों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे के निजीकरण का सवाल ही नहीं। रेलवे बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को उनकी योग्यता के आधार पर प्रमोशन देगी। यह बातें उन्होंने काशी और बनारस रेलवे स्टेशन पर हुई अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहीं।

काशी रेलवे स्टेशन पर बंद कमरे में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान हर प्रोजेक्ट में यंगस्टर को शामिल करने को कहा, ताकि वे आधुनिक सोच व उत्साह के साथ लंबे समय तक प्रोजेक्ट से जुड़े रहेे। इससे रेलवे को भी लाभ होगा। उन्होंने काशी के रि-डेवलपमेंट कार्य में सभी डिवीजन से ज्यादा से ज्यादा यंगस्टर को शामिल करने को कहा।

इसके बाद बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम के बाद बनारस स्टेशन पहुंचे। जहां वीआईपी लाउंज में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि रेलवे का निजीकरण नहीं होगा। अच्छा काम करने योग्य अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी योग्यता के आधार पर महत्वपूर्ण पदों पर आगे किया जाएगा। रेल मंत्री ने आईआरएमएस को लेकर सरकार और मंत्रालय का नजरिया भी स्पष्ट किया। कहा कि सभी को अब एक ही कैडर में रखा जाएगा।  
 

हर माह बनेेगी 10 वंदेभारत ट्रेन, स्लीपर कोच की भी होगी व्यवस्था

 अब हर महीने दस वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन बनाने की तैयारी है। साथ ही ट्रेन में स्लीपर कोच के भी प्रावधान किए जाएंगे। यह जानकारी काशी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान बातचीत में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी।  उन्होंने कहा कि देशभर में वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है। अभी हम 300 और वंदेभारत एक्सप्रेस तैयार कर रहे हैं। प

हले दो वंदेभारत हर महीने तैयार की जाती थी। लेकिन, अब हर माह चार बनाई जा रही है। बहुत जल्द हम हर महीने दस वंदेभारत एक्सप्रेस तैयार करेंगे, जो रायबरेली, लातूर और कपूरथला में भी तैयार की जाएगी। इसी सिलसिले में मैं रायबरेली निरीक्षण भी करने जा रहा हूं। भविष्य में एक और वंदेभारत ट्रेन वाराणसी से चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed