Varanasi: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल बोले- 25 साल में भारत को आत्मनिर्भर बनाना है लक्ष्य
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वाराणसी के रविदास घाट पर जेट्टी के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अगले 25 साल में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को वाराणसी के रविदास घाट पर सात सामुदायिक जेट्टी का लोकार्पण और आठ जेट्टी का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अगले 25 साल में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इसके लिए पीएम गति शक्ति योजना देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की नीति के तहत कश्मीर से कन्याकुमारी और लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक विकास के लिए प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में काम हो रहा है।
वाटरवेज, रेलवे, हवाई यातायात से लेकर देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और अगले 25 साल में भारत आत्मनिर्भर देश होगा। उन्होंने कहा कि बनारस की धरती पर आकर जो आत्मिक शांति मिलती है वो कहीं और नहीं है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन करने मात्र से भरपूर आनंद मिलता है।
इससे पहले रविदास घाट पर भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गंगा में तैयार किए गए जेटी का बटन दबाकर लोकार्पण व 8 जेटी का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर हाइड्रोजन एवं इलेक्ट्रिक कैटामेरन (वाराणसी, अयोध्या, मथुरा) के लिए अनुबंध और वाराणसी एवं डिब्रूगढ़ के बीच क्रूज के टाइम डेबल का विमोचन भी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहे।
वाराणसी को मिलेंगे चार विशेष जलयान
वाराणसी को एक हाइड्रोजन फ्यूल सैल जलयान कैटमारन और चार इलेक्ट्रिक हाइब्रिड जलयान मिलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईएडब्लूआई) और कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड के बीच करार पर हस्ताक्षर हुआ।
आईएडब्लूआई और कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड के बीच हुए करार के मुताबिक शून्य उत्सर्जन 100 पैक्स हाइड्रोजन फ्यूल सैल पैसेंजर कैटामारन जलयान का डिजाइन और विकास कोचिन शिपयार्ड मैसर्स केपीआईटी, पुणे के सहयोग से करेगी।
कोच्ची में परीक्षण के बाद कैटामारन जलयान को वाराणसी में तैनात किया जाएगा। समझौते के तहत कोचिन शिपयार्ड 8 हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कैटामारन जलयानों का निर्माण भी करेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए केन्द्र सरकार ने रु.130 करोड़ मंजूर किए हैं। 50 पैक्स क्षमता वाले जलयान वाराणसी, अयोध्या, मथुरा- वृंदावन और गुवाहाटी में तैनात किए जाएंगे।