फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti varanasi vist statement on Gyanvapi case said Those who do not trust court are coming on Roads

Varanasi News: जिन्हें अदालत पर भरोसा नहीं वो उतर रहे सड़कों पर, ज्ञानवापी मामले में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का बयान

Wed, 15 Jun 2022 01:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Jun 2022 01:13 PM IST
सार

केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति वाराणसी में हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने ज्ञानवापी प्रकरण समेत अन्य मुद्दों पर अपनी राय रखी।

विज्ञापन
Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti varanasi vist statement on Gyanvapi case said Those who do not trust court are coming on Roads
काशी विश्वनाथ धाम में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को वाराणसी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने ज्ञानवापी मामले में बड़ा बयान दिया। मीडिया के एक सवाल के जवाब में साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि ज्ञानवापी मामला अदालत में है। मुझे अदालत पर विश्वास है। जिन लोगों को न्यायालय पर भरोसा नहीं है वो लोग सड़क पर हैं। न्यायालय सबूत के आधार पर चलता है। और सबसे बड़ा सबूत ये है कि वहां भगवान नंदी खुद मौजूद हैं। देश में जिस प्रकार से अन्य मुद्दे हल हुए वैसे ही ये भी हल होगा।

विज्ञापन


वहीं राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ से संबंधित सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता मामले एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति आज वाराणसी में केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर गरीब कल्याण जनसभा कार्यक्रम को संबोधित कर रही हैं। जनसभा का कार्यक्रम बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार के आठ साल बेमिसाल
वाराणसी एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भाजपा सरकार के आठ साल बेमिसाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2014 से पहले पूरा देश आतंकवाद से था भयभीत

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब, किसान से लेकर हर तबके का ध्यान रखा है। अन्न योजना समेत कई सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश उनके नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले पूरा देश आतंकवाद के साये में भयभीत रहता था। बसों, ट्रेनों में यात्रा करने से पहले डर लगता था। लेकिन अब वो स्थिति नहीं है। ऐसा हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण। अब यदि आतंकवादी कहीं घुस भी आता है तो खुफिया तंत्र की मदद से तत्काल पकड़ा जाता है।

बनारस का हुआ कायाकल्प

Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti varanasi vist statement on Gyanvapi case said Those who do not trust court are coming on Roads
कालभैरव मंदिर में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया।

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पहले जब मैं बनारस एयरपोर्ट पर उतरती थी तो शहर आने में दो से तीन घंटे लग जाते थे। आज 15 से 20 मिनट में एयरपोर्ट से शहर आ-जा रहे हैं। बाबा विश्वनाथ के दरबार का कायाकल्प हो गया है। पहले शिवरात्रि में दर्शन-पूजन काफी मुश्किल होता था। लेकिन अब नवनिर्माण के बाद लोग आराम से दर्शन कर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed