फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti told to BJP workers act like Hanuman but do not set fire anywhere

UP: जितने मंदिर छीने गए हैं, एक-एक कर सभी वापस लेंगे, ज्ञानवापी मामले पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का बयान

Wed, 15 Jun 2022 04:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Jun 2022 04:16 PM IST
सार

फतेहपुर सांसद और केंद्रीय खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता मामले एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बुधवार को वाराणसी पहुंची। केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti told to BJP workers act like Hanuman but do not set fire anywhere
गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता मामले एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि ज्ञानवापी मामला अदालत में है। मुझे अदालत पर विश्वास है। जिन लोगों को न्यायालय पर भरोसा नहीं है, वे लोग सड़क पर हैं। न्यायालय सबूत के आधार पर चलता है और सबसे बड़ा सबूत ये है कि वहां भगवान नंदी खुद मौजूद हैं। जिस प्रकार अयोध्या में राम मंदिर, कश्मीर में 370 सहित अन्य मुद्दे हल हुए, वैसे ही ज्ञानवापी का भी मामला सुलझेगा।

विज्ञापन


बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जितने मंदिर छीने गए हैं, एक-एक कर सभी वापस लेंगे। मैं राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रही। पहले लोग पूछते थे कि मंदिर कब बनेगा। उनको जवाब मिल गया है। मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर जनता परेशान नहीं है। परेशान वे लोग हैं, जिनकी जेबें खाली हो रही हैं।
विज्ञापन


काशी के सांसद नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संन्यासी हैं। दोनों लोग देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम के निर्माण की तारीफ की। इस दौरान वे काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव में मत्था टेकने के बाद बड़ा लालपुर स्थित टीएफसी में भाजपा की गरीब कल्याण जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर बुधवार को भाजपा की ओर से गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले सरकार की ओर से दिल्ली से 100 रुपये जारी होते थे, लेकिन लाभार्थी तक पहुंचने से पहले 85 रुपये कहा खर्च हो जाते थे, किसी पता ही नहीं चलता था लेकिन अब शत प्रतिशत लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल, बड़ा लालपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना, मातृ वंदना योजना, मुद्रा योजना सहित कुल आठ योजनाओं के 950 लाभार्थियों में से 95 लाभार्थियों को मंत्री साध्वी ने आवास की चाबी, चेक और प्रमाण पत्र अपने हाथों से वितरित किया। मुद्रा योजना के तहत विशाल सोनकर को 50 हजार का, विनीत जायसवाल को पांच लाख चेक दिया गया।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रियंका, नेहा, सुमन, शुभम, चंदन, तारामती गुप्ता व बिंदु देवी, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत वर्षा, अनुराग, रवि कुमार व पूनम देवी, जननी सुरक्षा योजना के तहत गायत्री, श्रीदेवी, कुसुम व पूनम, ओडीओपी योजना के तहत रामू सिंह, राजकुमार, विशाल पाल को, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सावित्री देवी, चांदनी पटेल, बसंती, राकेश पटेल और सरिता को उनके आवासों की चाबी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर मृदुला जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव सहित हजारों लाभार्थी और कार्यकर्ता सभागार में मौजूद थे। 

बोले लाभार्थी
- कई साल से कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे लेकिन, अब आवास मिला है। पक्के मकान में रहने का सपना पूरा हुआ है। - सरिता, अनौला
- पहले गांव में झोपड़ी में जीवन बसर हो रहा था। अब मोदी सरकार के आवास योजना से मकान बनकर तैयार है, जिसमें परिवार के साथ रह रही हूं। - बसंती देवी, अनौला  
- बच्ची के पालन पोषण के लिए जननी सुरक्षा योजना के तहत कुछ पैसे मिले थे, जिससे कुछ दिनों तक बच्ची की देखभाल में सहयोग मिला। -गायत्री, दामोदपुर 
 - मजदूरी करके जैसे-तैसे परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। रहने के लिए पक्का मकान नहीं था, लेकिन आवास योजना के तहत ये कमी पूरी हुई। - राकेश, शिवपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed