फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Piyush Goyal morning walk and yoga and drank tea in Varanasi

Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने काशीवासियों संग किया योग, चाय की ली चुस्की; महिलाओं ने ली सेल्फी

Mon, 27 May 2024 09:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 27 May 2024 09:31 AM IST
सार

Piyush Goyal In Varanasi: काशी में सोमवार को सुबह- सुबह केंद्रीय मंत्री पीयूष को पार्क में मॉर्निंग वॉक करते देख महिलाओं में सेल्फी की होड़ लग गई। केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं संग पार्क में योग किया, फिर सिगरा स्टेडियम के सामने लोगों के साथ चाय की चुस्की लेते हुए काशी का हाल भी जाना। 

विज्ञापन
Union Minister Piyush Goyal morning walk and yoga and drank tea in Varanasi
काशी में पीयूष गोयल के साथ सेल्फी लेती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिगरा स्थित शहीद पार्क में सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में मौजूद काशीवासियों से हाल-चाल जाना और शहर के बारे में जानकारी ली। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को अचानक पार्क में देखते ही महिलाएं सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखीं। पीयूष गोयल ने पार्क में महिलाओं के साथ योग भी किया। 
विज्ञापन


मंत्री ने महिलाओं के साथ किया योग
पीयूष गोयल ने अपने योग की शुरुआत अनुलोम-विलोम से की और फिर कपालभांति करने के साथी शांति पाठ भी किया। पार्क में मौजूद महिलाओं ने कहा कि काशी में काफी विकास हुआ है।
विज्ञापन




वहीं मंत्री के साथ मौजूद महापौर से महिलाओं ने कहा कि पार्क में और व्यवस्थाएं होनी चाहिए, जिस पर महापौर ने कहा कि चुनाव के बाद हर पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसकी कार्य योजना तैयार हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता और कार्यकर्ताओं के साथ पी चाय 

Union Minister Piyush Goyal morning walk and yoga and drank tea in Varanasi
काशीवासियों के साथ योग करते पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिगरा स्टेडियम के सामने जनता और कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीने बैठे। उन्होंने काशी की विकास और पीएम के कार्य करने की शैली पर चर्चा की। पीयूष गोयल ने काशी के चाय की तारीफ की और टोस्ट भी खाया। उन्होंने कहा हम सबने देखा है देश भर में अपार समर्थन और स्नेह जनता का अपार आशीर्वाद प्रधानमंत्री को मिल रहा है। वह अपने आप में दर्शा रहा है कि विपक्ष हताश है और बुरी तरह से वह इस बार हार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed