फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   union Minister Jitendra Singh left after finishing his speech after seeing protest of students at IMS BHU

Varanasi: IMS BHU में छात्रों का विरोध देख संबोधन खत्म कर निकल गए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

Sun, 16 Oct 2022 06:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Oct 2022 06:21 PM IST
सार

आईएमएस बीएचयू के वार्षिक दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि चिकित्सकों को संबोधित किया। जिस समय वो भाषण दे रहे थे उसी समय आंदोलन कर रहे आयुर्वेद संकाय के छात्र बैनर, पोस्टर लेकर पहुंच गए।

विज्ञापन
union Minister Jitendra Singh left after finishing his speech after seeing protest of students at IMS BHU
आईएमएस बीएचयू के वार्षिक दिवस समारोह में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के वार्षिक दिवस समारोह में संस्थान की उपलब्धियों पर चर्चा के साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में होने वाले बदलावों और उसका लाभ दिलाए पर विस्तार से चर्चा की गई। बतौर मुख्य अतिथि पीएमओ में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

विज्ञापन


स्वतंत्रता भवन में डॉ. जितेंद्र सिंह अपना संबोधन दे रहे थे, उसी समय कुलपति आवास के सामने आंदोलन कर रहे आयुर्वेद संकाय के छात्र बैनर, पोस्टर लेकर पहुंच गए। आयुर्वेद संकाय में पीजी की सीट बढ़ाने की मांग करने वाले छात्रों ने अपना विरोध जताया। छात्र मंच की तरफ जाने के लिए बढ़े लेकिन एक चिकित्सक ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन


बाद में उन्हें समझा-बुझाकर बाहर भेज दिया गया। इस दौरान सुरक्षाधिकारियों ने छात्रों के साथ बैनर, पोस्टर छीन लिया। इधर, विरोध बढ़ता देख केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपना संबोधन जल्दी खत्म किया और बाहर निकल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण कर देश को दिलाई विशिष्ट पहचान

union Minister Jitendra Singh left after finishing his speech after seeing protest of students at IMS BHU
महामना की प्रतिमा को नमन करते केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

आईएमएस बीएचयू के वार्षिक दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि चिकित्सकों ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण कर देश को विशिष्ट पहचान दिलाई है। इसके लिए उनकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। उन्होंने आईएमएस के रेजिडेंट को चिकित्सा क्षेत्र की चुनौतियों का डटकर सामना कर आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया।  डॉ. सिंह ने कहा कि देश भर में उत्कृष्ट मेडिकल कॉलेजों की सूची में टॉप फाइव में आईएमएस बीएचयू का नाम है। यह सभी के लिए गौरव की बात है।

100 साल पुराने विश्वविद्यालय की परंपरा के मापदंड पर खरा  उतरते हुए आईएमएस ने अपना एक अलग कीर्तिमान बनाया है। कोरोना काल में रेजिडेंट संग सभी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ ने बहुत चुनौतियां झेली। जब विश्व के ऐसे देश जिनकी जनसंख्या भारत से बहुत कम है। जब वह तिलमिलागए तब चिकित्सकों ने इस परिस्थिति को संभाला। 

केंद्रीय मंत्री ने युवा चिकित्सकों की ये अपील

राज्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि पीएम ने दिन प्रतिदिन चिकित्सकों से संवाद कर मॉनीटरिंग रखा। उसी का परिणाम रहा कि कोविड संक्रमण पर नियंत्रण जिस तरह से भारत ने किया है, उसका देश नहीं बल्कि विश्व में उदाहरण दिया जा रहा है। उन्होंने युवा चिकित्सकों को संस्थान की गरिमा को बरकार रखने के साथ ही अपने कामकाज को कुशलता के साथ करते रहने की बात कही।

अतिथियों का स्वागत आईएमएस निदेशक प्रो.एसके सिंह ने किया। इस दौरान जीएनएस. विश्वविद्यालय, सासाराम, बिहार के कुलपति प्रो. एमके सिंह, भारतीय दंत चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष प्रो. डी मजूमदार और उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसके जोशी के साथ ही कई अन्य लोग मौजूद रहे। 
पढ़ें: PG की सीट बढ़ाने की मांग: धरने पर अड़े हैं BHU आयुर्वेद संकाय के छात्र, अब दीवारों पर चस्पा किए पोस्टर

union Minister Jitendra Singh left after finishing his speech after seeing protest of students at IMS BHU
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed