फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union minister in says in Varanasi - important step to solve the issue of triple talaq

बनारस में बोले केंद्रीय मंत्री- ‘तीन तलाक’ का मसला हल करना महत्वपूर्ण कदम

Wed, 24 May 2017 01:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 24 May 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
Union minister in says in Varanasi - important step to solve the issue of triple talaq
mahendra nath pandey - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि ‘तीन तलाक’ का मसला हल करना समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. पांडेय मंगलवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली चले गए।

विज्ञापन


वे बुधवार को तीन बजे से कमिश्नरी सभागार में आयोजित जिला निगरानी समिति की बैठक में शामिल होंगे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सहारनपुर में हुई घटना को अनावश्यक तूल दे रही हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर कहा कि चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कई उपलब्धियां भी गिनाईं। मंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना से गरीबों के घर गैस सिलेंडर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस अनुराग तिवारी की मौत के मामले पर कहा कि योगी सरकार ने बिना देरी किए सीबीआई जांच के आदेश दिए जो स्वागत योग्य है। इससे पहले एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।


स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, उमेश दत्त पाठक, कैलाश सोनकर, अशोक तिवारी, श्रीनिकेतन मिश्र, पवन सिंह, विद्यासागर राय, अवनीश सिंह, विनोद रस्तोगी, प्रिंस आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed