फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Anurag Thakur said in varanasi Opposition does not have faith in democracy, Akhilesh-Mamata support goons

वाराणसी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले: विपक्ष को नहीं है लोकतंत्र पर भरोसा, अखिलेश-ममता का गुंडों को समर्थन, जनता सिखाएगी सबक

Fri, 11 Feb 2022 08:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Feb 2022 08:47 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur said in varanasi Opposition does not have faith in democracy, Akhilesh-Mamata support goons
अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के यूपी चुनाव के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने बुधवार को सपा-रालोद गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। इन लोगों को जनता फिर सबक सिखाएगी। रालोद नेता जयंत चौधरी के मतदान न करने पर कहा कि ऐसे लोगों को बैठे-बिठाये राजनीति करने की आदत लग चुकी है, इसलिए इन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों की कद्र नहीं है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, यूपी को गुंडा कहने वाली दीदी गुंडों को समर्थन करने वाले अखिलेश के साथ खड़ी हैं। केंद्रीय मंत्री ने सिगरा क्षेत्र में भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की।
विज्ञापन


उन्नाव में सपा नेता के खेत में दलित युवती की लाश मिलने पर कहा कि इसके पीछे जो भी होगा उसे सरकार बख्शेगी नहीं, दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। योगी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में महिला सुरक्षा को सुनिश्चित किया। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की बाइक पर तीन सवारी वाले बयान पर कहा कि कुछ लोग चुनाव आते ही ऐसी बातें करने लगते हैं जिसकी कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद मचे घमासान पर उन्होंने कहा, उनका खाता उत्तर प्रदेश में नहीं खुलने जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, विद्या सागर राय, संजय मयूख, मनीष दीक्षित, धर्मेंद्र सिंह, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

यूनिफार्म व अनुशासन से चलते हैं स्कूल-कॉलेज

हिजाब मामले में प्रियंका गांधी द्वारा दिए गए बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्कूल-कॉलेज यूनिफार्म व अनुशासन से चलते हैं। हर चुनाव में नए-नए प्रयोग करने का प्रयास करते हैं और इस तरह के मुद्दे लाते हैं, मगर जनता इसे स्वीकार नहीं करती।

मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र की जमानत पर कहा गरीब आदमी की जमानत हो या नेता के पुत्र की, केस के तथ्यों को देखकर कोर्ट निर्णय लेती है, आशीष मिश्रा को जमानत का निर्णय न्यायपालिका का है।

दोनों सीटों से चुनाव हारेंगे अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करहल के बाद आजमगढ़ के मुबारकपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप लिखकर ले लें, अखिलेश दोनों सीटों पर चुनाव हारेंगे। हमने करहल से एसपी सिंह बघेल को उतारा है।

राहुल गांधी पर कहा कि वे कभी चुनाव आयोग तो कभी कोर्ट और सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कुछ भी बोलते रहते हैं, यह उनकी घबराहट का नतीजा है। उनके चेहरे व जुबान पर हार की बौखलाहट साफ दिखने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed