फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   unil Ojha became co-incharge from Bihar: Till now he used to handle the command of UP, Gadauli Dham Ashram was

सुनील ओझा बने बिहार BJP के सह प्रभारी: अभी तक संभालते थे यूपी की कमान, गड़ौली धाम को लेकर थे सुर्खियों में

Wed, 29 Mar 2023 01:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 29 Mar 2023 01:59 PM IST
सार

सुनील ओझा मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। सुनील ओझा को बिहार का सह प्रभारी बनाने के फैसले को अहम माना जा रहा है और जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

विज्ञापन
unil Ojha became co-incharge from Bihar: Till now he used to handle the command of UP, Gadauli Dham Ashram was
सुनील ओझा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील ओझा का उत्तर प्रदेश से बिहार ट्रांसफर हो गया है। सुनील ओझा अभी तक यूपी के सह प्रभारी थे अब उन्हें बिहार में पार्टी का सह प्रभारी बनाया गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये नियुक्ति की है। सुनील ओझा मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। सुनील ओझा को बिहार का सह प्रभारी बनाने के फैसले को अहम माना जा रहा है और जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

विज्ञापन


 


 

unil Ojha became co-incharge from Bihar: Till now he used to handle the command of UP, Gadauli Dham Ashram was
गढ़ौली धाम आश्रम - फोटो : अमर उजाला

गड़ौली धाम आश्रम को लेकर थे चर्चाओं में 

बता दें कि सुनील ओझा पिछले दिनों गड़ौली धाम आश्रम को लेकर चर्चाओं में थे। मिर्जापुर में गंगा नदी के किनारे गड़ौली धाम आश्रम का निर्माण किया जा रहा है। जिसके बारे में बताया जाता है कि ये सुनील ओझा की देखरेख में बन रहा है। मामले ने तूल तब पकड़ी जब ये खबर आई  कि  गड़ौली धाम आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के जाने पर रोक लगा दी गई है। सवाल उठने लगे कि आखिर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी होने के बाद भी ऐसा फैसला क्यों लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed