{"_id":"60d7167403eb1c206a5673e5","slug":"under-construction-house-collapsed-near-kashi-vishwanath-corridor-in-varanasi-two-laborers-buried-under-debris-one-person-serious-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसाः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से सटे नीलकंठ मोड़ पर निर्माणाधीन मकान ढहा, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसाः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से सटे नीलकंठ मोड़ पर निर्माणाधीन मकान ढहा, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर
Sat, 26 Jun 2021 05:28 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 26 Jun 2021 05:28 PM IST
सार
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर से सटे नीलकंठ मोड़ स्थित दूध की दुकान के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था कि तभी मकान का दूसरा हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे में दबे मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर कॉरिडोर में काम कर रहे मजदूर और अन्य राहगीर राहत बचाव में जुटे।
विज्ञापन
नीलकंठ मोड़ पर निर्माणाधीन मकान ढहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर से सटे नीलकंठ मोड़ पर शनिवार को निर्माणाधीन मकान ढहने से मलबे में तीन मजदूर दब गए। साथी मजदूरों और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला और कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 52 वर्षीय मेवालाल प्रजापति की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं 42 वर्षीय गणेशू यादव और 45 वर्षीय शकर यादव की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर एसपी ज्ञानवापी और चौक थाने की पुलिस पहुंच जांच पड़ताल कर रही है। इससे पहले भी मई महीने में कारीडोर परिक्षेत्र में एक जर्जर आवास गिरने से हादसा हुआ था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि नीलकंठ मोड़ स्थित दूध की दुकान के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था कि तभी मकान का दूसरा हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे में दबे घायलों की चीख-पुकार सुनकर कॉरिडोर में काम कर रहे मजदूर और अन्य राहगीर राहत बचाव में जुटे, तब तक सूचना पाकर एनडीआरएफ भी पहुंच गई।
विज्ञापन