{"_id":"62bb51d17040504c357fa04b","slug":"uncontrolled-tempo-overturned-in-ditch-child-dies-varanasi-news-vns661105365","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में पलटा अनियंत्रित टैम्पो, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में पलटा अनियंत्रित टैम्पो, बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित घुरी बाबा के टोला के समीप सवारियों से खचाखच भरी टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। टैंपो पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा ने आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टैंपो चालक मौका देखकर वहां से फरार हो गया।
मंगलवार को सवारियों को लेकर टैंपो बलिया से सिकन्दरपुर आ रहा था। अजीत कुमार गुप्ता अपनी पत्नी, छह साल के पुत्र अंश कुमार तथा चार साल की पुत्री परी कुमारी के साथ ससुराल सुखपुरा से टेम्पू से वापस सिकंदरपुर आ रहे थे। टैंपों में राजेंद्र (50) पुत्र सुदामा निवासी रतसर भी सवार थे। घुरी बाबा का टोला के समीप अचानक अनियंत्रित होकर रोड किनारे एक गड्ढे में पलट गया। इसके साथ ही घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। टेम्पो सवार अंश गुप्ता (6) पुत्र अजित गुप्ता निवासी भीखपुरा मोहल्ला थाना सिकन्दरपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गुस्साए घुरी बाबा के टोला के ग्रामीणों ने तेज रफ्तार से आ रहे सभी टैंपो चालकों को रोक रोक कर पीटा। धीमी गति से चलाने की वार्निंग देकर छोड़ दिया।