फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uncle died in road accident and two injured including nephew in varanasi

तेज रफ्तार का कहर: वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा सहित दो युवक घायल

Wed, 28 Feb 2024 01:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 28 Feb 2024 01:07 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक ही बाइक पर सवार तीन लोग बोरिंग करने जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Uncle died in road accident and two injured including nephew in varanasi
मृतक उदयराज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के रोहनिया क्षेत्र के शहावाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा और एक अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन

यह है मामला
मिर्जापुर के गोधना के रहने वाले आनंद बिंद (28) और उदयराज बिंद (35) व उनका भतीजा गुड्डू बिंद (22) एक बाइक से भुल्लनपुर बोरिंग करने जा रहे थे। शहावाबाद में एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया। उपचार के दौरान उदयराज की मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उदयराज दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। उदयराज की मौत की सूचना पाकर उसके पिता झल्लर और पत्नी श्याम कुमारी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed