{"_id":"65dee2a14692db0ce00a6737","slug":"uncle-died-in-road-accident-and-two-injured-including-nephew-in-varanasi-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा सहित दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा सहित दो युवक घायल
Wed, 28 Feb 2024 01:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:07 PM IST
सार
वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक ही बाइक पर सवार तीन लोग बोरिंग करने जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक उदयराज की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के रोहनिया क्षेत्र के शहावाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा और एक अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
यह है मामला
मिर्जापुर के गोधना के रहने वाले आनंद बिंद (28) और उदयराज बिंद (35) व उनका भतीजा गुड्डू बिंद (22) एक बाइक से भुल्लनपुर बोरिंग करने जा रहे थे। शहावाबाद में एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया। उपचार के दौरान उदयराज की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उदयराज दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। उदयराज की मौत की सूचना पाकर उसके पिता झल्लर और पत्नी श्याम कुमारी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन