वाराणसी: बाबतपुर एयरपोर्ट पर लावारिश बैग मिलने से अफरातफरी, जांच में विस्फोटक सामग्री न मिलने पर जवानों ने ली राहत की सांस
सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि दोपहर में पार्किंग क्षेत्र में एक लावारिस बैग की सूचना मिली थी। उसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो उसमें कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को दोपहर में एक लावारिस बैग मिलने से अफरातफरी मच गई। बैग मिलने की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल उक्त स्थान को खाली करा दिया। बाद में जांच करने पर पता चला कि बैग में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं है तो जवानों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार दोपहर एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में काले रंग का एक बैग दिखाई दिया। बैग काफी देर तक उसी तरह पड़ा रहा, वहां मौजूद टैक्सी चालकों ने इसकी सूचना सीआईएसएफ जवानों को दी। इसके बाद कंट्रोल रूम पर सूचना जारी होती ही सीआईएसएफ के जवान सक्रिय हो गए। इसके बाद बैग के पास के स्थान को खाली करा दिया गया।
बाद में बीडीडीएस टीम वहां पर इवीडी (एक्स्क्लूसिव वेपन डिटेक्टर) और एसएलसीवी (सस्पेक्टेड लगेज कंटेंमेंट विसल) मशीन को लेकर वहां पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि बैग में कपड़े, रुपये और लैपटॉप है। विस्फोटक या कोई आपत्तिजनक सामग्री न मिलने के बाद जवानों ने राहत की सांस ली। इसके बाद बैग को एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर के कार्यालय में जमा कर दिया गया।
इस बारे में सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि दोपहर में पार्किंग क्षेत्र में एक लावारिस बैग की सूचना मिली थी। उसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो उसमें कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। बैग को एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर कार्यालय में जमा करा दिया गया। उन्होंने आशंका व्यक्त किया कि कोई यात्री बैग को भुलवश छोड़कर चला गया होगा।