फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UGC vice-president will be the chief guest at the convocation ceremony of Sanskrit University

संस्कृत विवि के दीक्षांत समारोह में यूजीसी के उपाध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

Sun, 24 Nov 2019 11:42 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 Nov 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
UGC vice-president will be the chief guest at the convocation ceremony of Sanskrit University
डॉ भूषण पटवर्धन, वाईस चैयरमैन, यूजीसी - फोटो : a

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पांच दिसंबर को होने वाले 37वें दीक्षांत महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग,नई दिल्ली के उपाध्यक्ष (वाईस चैयरमैन) डॉ भूषण पटवर्धन और वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन " जेनेवा के सलाहकार प्रो भूषण पटवर्द्धन शामिल होंगे। कुलपति प्रोफेसर राजाराम शुक्ल ने बताया कि प्रो भूषण पटवर्द्धन जाने माने बायोमेडिकल साइंटिस्ट हैं।

विज्ञापन


विवि के मुख्य भवन में सुबह 11 बजे से होने वाले समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। इस दौरान मेधावियों को पदक और स्नातकों को उपाधि वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि यदि किसी भी तरह की कोई समस्या है तो उसे प्रशासनिक स्तर पर पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के सभी लोगों के लिए महापर्व का स्वरूप है। उन्होंने संयोजकों से अपील की है कि वह समितियों के माध्यम से दीक्षांत संपन्न होने तक दायित्वों का निर्वहन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह मुख्य भवन में मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय के इतिहास को समेटे मुख्य भवन पांच दिसंबर को होने वाले दीक्षांत की शोभा बढ़ाएगा। इस बार दीक्षांत समारोह को महापर्व के रूप में मनाने की अपील की गई है। 


कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल की अध्यक्षता में बीते दिनों योग साधना केंद्र में संयोजकों की बैठक भी आयोजित हुई। मुख्य भवन में बैठक के दौरान ऐतिहासिक मुख्य भवन में दीक्षांत समारोह कराने का विचार किया गया। इससे पंडाल के निमित्त होने वाले व्यय से भी बचा जा सकेगा। इस दौरान समितियों की समीक्षा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed