Kangana Ranaut Office News: भाजपा विधायक बोले- उद्धव ठाकरे ने सत्ता के गुमान में कंगना का दफ्तर गिरवाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बैरिया विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुंबई में अभिनेत्री कंगना रनौत का ऑफिस पर बुलडोजर चलाए जाने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जो व्यक्ति सत्ता के लिए पिता बाला साहब ठाकरे की जीवनभर की पूंजी के रूप में संजोए हिंदुत्व को मार सकता है, वह कुछ भी कर सकता है।
गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कंगना रनौत के साथ की गई कार्रवाई को नारी का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि उद्धव ने आज सत्ता के दंभ में कंगना का घर गिरवाया है, कल जनता उसे गिरा देगी।
सोनिया गांधी का पैर छूकर सत्ता पर काबिज होने वाले व्यक्ति से इसी तरह की कार्रवाई की उम्मीद भी की जा सकती है। मुंबई में अवैध निर्माण के चार लाख मामले बीएमसी के पास वर्षों से लंबित हैं।
कंगना का घर इस लिए गिराया गया, क्योंकि उसने शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत व उद्धव सरकार के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत हत्या प्रकरण में मूवी-माफियाओं के साथ मिली भगत का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि मैं इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार उद्धव ठाकरे की सरकार की निंदा करते हुए भारत सरकार से महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करता हूं।