फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Udaypur Tailor Murder Case Alert in varanasi police Foor patrolling on Road and streets

Udaypur Murder Case: उदयपुर में बर्बरता बाद बनारस में भी अलर्ट, सड़कों और गलियों में पैदल गश्त कर रही पुलिस

Wed, 29 Jun 2022 04:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Jun 2022 04:07 PM IST
सार

उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक की बर्बरता से हत्या की घटना के बाद वाराणसी में पुलिस अलर्ट मोड में है। शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने को पुलिस लगातार गश्त कर रही है। 
 

विज्ञापन
Udaypur Tailor Murder Case Alert in varanasi police Foor patrolling on Road and streets
वाराणसी में पैदल गश्त कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक की बर्बरता से हत्या की घटना के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में वाराणसी में पुलिस भी अलर्ट मोड में है। सुबह से ही पुलिस सड़कों और गलियों में पैदल गश्त करते नजर आई। वहीं मुस्लिम संगठनों ने भी घटना की निंदा करते हुए संयम बरतने और शहर में अमन-चैन कायम रखने की अपील की है।

विज्ञापन


दालमंडी, नई सड़क, हड़हा सराय, पीली कोठी, बजरडीहा और रेवड़ी तालाब जैसे संवेदनशील इलाकों में पीएसी और पुलिस की टुकड़ी कैंप कर रही है। भेलूपुर, लंका और चितईपुर इलाके में जगह-जगह फोर्स ने चक्रमण किया।
विज्ञापन


भेलूपुर इलाके में पीएमओ कार्यालय के बाहर, दुर्गाकुंड इलाके में लंका-रवींद्रपुरी मार्ग, महमूरगंज स्थित पासपोर्ट कार्यालय के बाहर और बीएचयू सिंहद्वार डाफी टोल प्लाजा, सामनेघाट तिराहा और भिखारीपुर तिराहे के पास पुलिस कर्मी लगातार चक्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Udaypur Tailor Murder Case Alert in varanasi police Foor patrolling on Road and streets
वाराणसी में पैदल गश्त कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लाउड हेलर से लोगों को शांतिपूर्वक रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने चौकियों के प्रभारी और पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सर्किल में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया की निगरानी के लिए पुलिस कमिश्नर और एसपी ग्रामीण कार्यालय के साथ ही प्रत्येक थाना स्तर से भी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed