फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two youths died in a road accident in Jaunpur

Road Accident: चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत; होली मिलकर लौट रहे थे घर

Mon, 25 Mar 2024 08:00 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 25 Mar 2024 08:00 PM IST
सार

जौनपुर जिले में चार पहियाा वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों रिश्तेदारी में होली मिलकर वापस लौट रहे थे।
 

विज्ञापन
Two youths died in a road accident in Jaunpur
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को रिश्तेदारी मे होली मिलन करके लौट रहे दो युवक गुरैनी बाजार में चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नगर के पोस्ट ऑफिस मोहल्ला निवासी सनोज यादव उर्फ नाटे (38) पुत्र स्व. लालचंद्र यादव और इसी मोहल्ला के दिलीप यादव (30) पुत्र स्व. गोरखनाथ यादव दोपहर बाद क्षेत्र के सफीपुर रिश्तेदारी में होली  मिलने गए थे। वापस लौटते समय गुरैनी बाजार में सामने से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन उनकी बाइक में टक्कर मार कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों घायलों को पीएचसी सोंधी ले गई, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। सनोज नगर मे वेल्डिंग का काम करता था। जबकि दिलीप आजमगढ़ जनपद के फुलैस मे एक निजी स्कूल मे ड्राइविंग का काम करता था। थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल दोनों बाइक सवार की मौत की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा ह। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed