फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two youth died by falling lightning in chandauli up

यूपी: चंदौली में चार युवकों पर गिरी बिजली, दो की मौके पर मौत

Thu, 10 Sep 2020 10:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 10 Sep 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Two youth died by falling lightning in chandauli up
demo pic - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले में सदर कोतवाली के जसौली गांव में गुरुवार की सुबह बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक अपने ननिहाल में आया हुआ था। जबकि दो युवक झुलस गए हैं।

विज्ञापन

झुलसे दोनों युवकों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वही दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है। घटना गांव के बाहर डीह बाबा मंदिर पर हुई है।
विज्ञापन



जसौली गांव निवासी राजन(22), अमन(19), गोविंद(18) और बबुरी थाना क्षेत्र के धनाबल गांव निवासी काजू(19) सुबह गांव से बाहर गए थे। करीब नौ बजे तेज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए बगल में बने डीह बाबा मंदिर पर चले गए। इस बीच तेज बिजली की चमक और उसकी चपेट में चारो यवुक आ गए। इसमें सभी बुरी तरह से झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश बंद हुई तो गांव के लोग बाहर सिवान में जाने लगे। वह रास्ते मे डीह बाबा के मंदिर पर देखा कि चार लोग फर्श पर पड़े है। इसकी सूचना घर वालो को देने के साथ ही पुलिस को दी। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां राजन और काजू को पुलिस ने मृत घोषित कर दिया। काजू बबुरी थाना क्षेत्र के धनाबल गांव का निवासी है। वह अपने ननिहाल में आया हुआ था। जबकि अमन और गोबिंद का इलाज चल रहा है।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed