Varanasi: चोरी की बाइक OLX पर बेचने वाले दो शातिर गिरफ्तार, वाराणसी-गाजीपुर बार्डर के इलाकों से चुराते थे
बाइक चुराकर फर्जी कागज तैयार करने और उसे ऑनलाइन बेचने के आरोप में पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। उन दोनों की निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को वाराणसी ग्रामीण पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को गढ़वा मोड़ से गिरफ्तार किया। उन दोनों की निशानदेही पर हरहुआ-पंचक्रोशी मार्ग स्थित भवन के पीछे से चोरी की छह बाइक बरामद हुई। इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी के अनुसार गिरफ्तार प्रवीण कुमार कुशवाहा गाजीपुर के करंडा थाना अंतर्गत पहाड़पुर और सैदपुर के घरम्मनपुर का रहने वाला प्रशांत यादव है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वाराणसी-गाजीपुर के बार्डर के आसपास इलाकों से बाइक चोरी करते थे। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, कागजात को बदलते हुए फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से ओलएक्स समेत अन्य सोशल साइट पर फर्जी एकाउंट से बाइक की फोटो अपलोड करते थे।
हाल में ही दासेपुर निवासी सुरेश विश्वकर्मा को भी अपाचे बाइक 63 हजार में बेचा था। बरामद बाइक सारनाथ और चौबेपुर से चुराया गया था।
फर्जी दस्तावेज के सहारे दुपहिया वाहन बिक्री में मुकदमा दर्ज
कूटरचित और जालसाजी के जरिये फर्जी दस्तावेज के आधार पर दुपहिया वाहन बिक्री मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।
दासेपुर निवासी पीड़ित सुरेश कुमार विश्वकर्मा का आरोप है कि शशिभूषण और तनवीन अहमद से एक वेबसाइट के जरिये बाइक 63 हजार में खरीदी। आरटीओ में जब नाम ट्रांसफर कराने गया तो मालूम चला कि वाहन का कागजात फर्जी है।
बुलेट सवार ने केंद्रीय विद्यालय की छात्रा को मारी टक्कर
बीएचयू परिसर में बुलेट सवार युवक ने केंद्रीय विद्यालय की 11वीं की छात्रा आकांक्षा सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया और हाथ व चेहरे पर भी चोटें आई हैं। छात्रा को सुरक्षा कर्मियों ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी बुलेट सवार को सुरक्षा कर्मियों ने लंका पुलिस को सौंपा। उधर, जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित हो गए। लंका पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।
पति को पत्नी से जान का खतरा
पति ने अपनी ही पत्नी से जान को खतरा बताया और एसपी ग्रामीण के यहां प्रार्थना पत्र दिया। पत्नी ने भी पति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बड़ागांव पुलिस के अनुसार पति और पत्नी के बीच मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पति रामकिशुन पटेल का आरोप है कि पत्नी संपत्ति को लेकर विवाद करती है और मायके पक्ष के संग आकर मारपीट करती है।
दीवाल ढहाने पर मारपीट, सात नामजद
मिर्जामुराद के भोरकला गांव में दीवाल ढहाने का विरोध पर मारपीट कर घायल मामले में पीड़ित ने सात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता जयदेवी मिश्रा का आरोप है कि बुधवार की रात में वासदेव सिंह, महेंद्र, निहाला, बाला, संतोष, आशीष व राजू सिंह ने दीवाल ढहा दी। विरोध करने पर घर में घुसकर मारा पीटा।