फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two teenage children died due drown in pond palivar ghazipur

गाजीपुर : तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, दोनों परिवार में पसरा मातम

Mon, 01 Jul 2019 02:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Jul 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
Two teenage children died due drown in pond palivar ghazipur
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही गांव के दो परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के पलिवार गांव में रविवार सुबह मवेशी चराने के लिए घर से निकले दो किशोरों की नहर के किनारे स्थित तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। इस घटना से दो गांव के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मालूम हो कि क्षेत्र के भवरूपुर गांव निवासी अजय पाल(14) अपने मवेशियों को चराने गांव के सिवान में गया था, जहां उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव भरतपुर निवासी उसके मित्र बृजेश यादव(15) से हुई, जो अपने मवेशी को चराने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मवेशियों को चराते हुए पलिवार गांव के सिवान में नहर के किनारे स्थित तालाब पर पहुंचे और अपनी भैंसों को नहलाने के लिए तालाब में छोड़ दिया। भैंसों के नहा लेने के बाद वह दोनों खुद भी दिन में सुबह करीब दस बजे तालाब में नहाने लगे।

इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। कुछ ही दूरी पर अपने मवेशियों को चरा रहे युवक नागेंद्र पाल की निगाह डूबते किशोरों पर पड़ी तो वह शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर कुछ ही दूरी पर मिट्टी फेंक रहे मनरेगा मजदूर मौके की तरफ दौड़ पड़े।

जानकारी होते ही किशोरों के परिवार सहित ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। मजदूरों ने पोखरा में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद दोनों किशोरों को पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन अजय पाल को आजमगढ़ के परमानपुर स्थित एक निजी चिकित्सक और बृजेश यादव को बहरियाबाद में निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों के कहने पर पुलिस ने शवों का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed