फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two smugglers arrested with gold worth two crores

दो तस्कर गिरफ्तार: वाराणसी कैंट और पीडीडीयू स्टेशन से पकड़ा गया दो करोड़ का सोना

Sat, 02 Apr 2022 11:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2022 11:24 AM IST
सार

वाराणसी  कैंट स्टेशन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से शुक्रवार को दो तस्करों को चार किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Two smugglers arrested with gold worth two crores
बरामद सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीआरआई वाराणसी यूनिट की टीम ने कैंट स्टेशन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से शुक्रवार को दो तस्करों को चार किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया। डीआरआई अधिकारियों के अनुसार बरामद सोने की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

विज्ञापन


डीआरआई वाराणसी यूनिट के सीनियर इंटेलिजेंस अफसर आनंद राय के अनुसार गुवाहाटी की टीम ने बृहस्पतिवार को सोना तस्करी गिरोह के सरगना सहित दो तस्करों को पकड़ा था, पूछताछ के दौरान सरगना से जानकारी मिली कि दो तस्कर वाराणसी में सोने के साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन


इस आधार पर अपनी टीम के लेखराज, मुकुंद लाल सिंह और अनंत विक्रम द्विवेदी के साथ सरगना के पिता नंदलाल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस से और उसके सहयोगी राजेश प्रजापति कोकैंट स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से चार किलो सोने के बिस्किट बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुरंतो एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी कोच में यात्रा कर रहा था तस्कर

डीआरआई अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार राजस्थान के चुरु अंतर्गत रतनगढ़ निवासी नंदलाल सोनी दुरंतो एक्सप्रेस से कोलकाता से राजस्थान विदेशी सोना लेकर जा रहा था, उसे जब गिरफ्तार किया गया तो वह दुरंतो एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी कोच में यात्रा कर रहा था।

वहीं उसके सहयोगी राजेश प्रजापति को कैंट स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि वह पहले भी कोलकाता से राजस्थान तक तस्करी का सोना पहुंचा चुका है। गिरफ्त में आए अन्य तस्करों से भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। डीआरआई अधिकारियों के अनुसार सोने की तस्करी के इस खेल में हवाला के रुपये के लेनदेन से इंकार नहीं किया जा सकता।

राजस्थान निवासी गिरोह का सरगना पुत्र और पिता गिरफ्तार
सोना तस्करी के इस खेल का सरगना गुवाहाटी में डीआरआई के हत्थे चढ़ गया है, उसी के आधार पर उसके पिता नंदलाल को भी डीआरआई ने गिरफ्तार किया। डीआरआई अधिकारियों के अनुसार डीआरआई की लगातार छापामारी में अब तक कुल पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिसमें तीन गुवाहाटी और दो वाराणसी में गिरफ्तार हुए।

तस्कर गिरोह के सभी सदस्य राजस्थान के निवासी हैं, यह कोलकाता और गुवाहाटी में अपना नेटवर्क बनाकर म्यांमार से भारत में विदेशी सोने की तस्करी कर रहे हैं। सोने को कोलकाता, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में सप्लाई कर रहे हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह तस्कर राजस्थान से लोगों को नौकरी के चक्कर में गुमराह कर गुवाहाटी और कोलकाता ले जाते हैं। पकड़े गए पिता-पुत्र इस खेल के असली खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed