फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two sisters, including a minor, were beaten with sticks; an FIR was lodged.

Varanasi News: नाबालिग समेत दो बहनों को डंडे से पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 07 Jun 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two sisters, including a minor, were beaten with sticks; an FIR was lodged.
चोलापुर। थाना क्षेत्र के रैचंदपुर गांव में दरवाजे पर हो रहे विवाद को रोकने का प्रयास कर रही नाबालिग समेत दो बहनों को आरोपी अजीत राजभर डंडे से पीटा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित ओमप्रकाश राजभर ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात घर के सामने गांव के अजीत राजभर और पिंटू राजभर किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे थे। ड़ी बेटी अंजली (21) और छोटी बेटी रोशनी (16) ने दोनों को दरवाजे पर झगड़ा करने से मना किया। आरोप है कि इस बात से नाराज अजीत ने अपने हाथ में लिए डंडे से अंजली के सिर पर वार कर दिया। अंजली को बचाने पहुंची उसकी छोटी बहन रोशनी पर भी आरोपी ने घायल कर दिया। बहनों को उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी सुधवन राम गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article