फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two separate road accidents in Harhua two people died tragically

Varanasi News: हरहुआ में दो अलग-अलग सड़क हादसे, दो की दर्दनाक मौत, मृतकों के घर में मातम का माहौल

Mon, 19 May 2025 10:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 19 May 2025 10:29 PM IST
सार

दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों को सूचना दे दी। मृतकों के परिवार में मातम का माहौल है।
 

विज्ञापन
Two separate road accidents in Harhua two people died tragically
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो

विस्तार

बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसा वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर जबकि दूसरा रिंग रोड फेज-2 पर हुआ। दोनों हादसों में पुलिस द्वारा मृतकों का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेजवाने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


पहली घटना शाम लगभग 6 बजे वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर स्थित व्यास बाग के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कंक्रीट मिक्सर वाहन प्लांट की ओर जा रहा था, तभी हनुमान मंदिर क्रॉसिंग के पास वह जैसे ही मुड़ने के लिए रुका, पीछे से आ रहे डाक पार्सल कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में हरदोई जनपद के आंझी शाहबाद के नगला गणेश गांव निवासी प्रेम कुमार (38) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेम कुमार कंटेनर का चालक था, जो टक्कर के बाद वाहन के केबिन में फंस गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना शाम 7 बजे रिंग रोड फेज-2 पर कोईराजपुर गांव के पास हुई। हरहुआ से राजातालाब की ओर जा रहे बाइक सवार को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में बाइक चला रहे कछवा रोड जद्दूपुर निवासी कुणाल शर्मा (18) की मौके पर ही मौत हो गई।


वहीं बाइक पर सवार उसका मित्र गौरव पटेल, निवासी गुरुदासपुर, इस हादसे में बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए, परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed