फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two sacks of sand lost their lives in a dispute

दो बोरी बालू के विवाद में गई जान

Wed, 09 Jun 2021 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two sacks of sand lost their lives in a dispute
मिर्जामुराद। पिलौरी गांव में दो दिन पहले दो बोरी बालू के लेनदेन विवाद में दो भाइयों में हुई मारपीट में घायल छोटे भाई जय राम प्रजापति (52) की इलाज के दौरान मंगलवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं मृतक के पुत्र की तहरीर पर बड़े भाई सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिलोरी गांव निवासी जयराम प्रजापति अपने बड़े भाई श्रीराम प्रजापति से कुछ दिन पहले दो बोरी बालू उधार लिया था। रविवार की शाम श्रीराम ने बालू मांगा। इसको लेकर मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों जख्मी हुए थे और अस्पताल से इलाज कराकर घर आ गए थे। मंगलवार सुबह जयराम प्रजापति की तबीयत खराब हो गई तो परिजन लेकर अस्पताल भागे, जहां जयराम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राम नरेश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं मृतक के पुत्र अजय प्रजापति की तहरीर पर श्रीराम प्रजापति व उसके दो पुत्र रिंकू व धर्मेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed