फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two relative youth died in road accident bike hit by truck in varanasi

वाराणसी में हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो रिश्तेदारों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Mon, 26 Jul 2021 03:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Jul 2021 03:26 PM IST
सार

वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर में हाईवे पर हादसा हुआ था। जहां बाइक सवार दो लोग ट्रक की चपेट में आ गए।

Two relative youth died in road accident bike hit by truck in varanasi
हादसे में दो लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर में हाईवे पर सोमवार की सुबह 6 बजे एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक राजातालाब से मोहनसराय के तरफ जा रहा था।



घटना की सूचना पाकर राजातालाब थाना प्रभारी राम आशीष मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राजातालाब थाना प्रभारी रामआशीष ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई है। एक मृतक मोनू चौहान(24) सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर गांव का रहने वाला था, जबकि दूसरा मुकेश चौहान(32) राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार का रहने वाला था।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे पर नो एंट्री के कारण लंबी कतार में खड़े ट्रकों की वजह से हादसा हुआ है। बाइक सवार भी राजातालाब की ओर से मोहनसराय की तरफ जा रहा था।

दोनों मृतक रिश्तेदार थे। बाइक मुकेश चला रहा था। लोगों ने बताया कि जिस जगह दुर्घटना हुई, वहां पर सड़क में जोड़ होने के कारण सड़क ऊंची नीची हो गई है। उसी जोड़ पर बाइक असंतुलित होने के कारण दोनों लोग नीचे गिर पड़े और पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आ गए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed