यूपी: वाराणसी SSP ने लापरवाही बरतने पर की सख्ती, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज इस मामले में लाइन हाजिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय और संकटमोचन चौकी इंचार्ज ईश्वर दयाल दूबे को मंगलवार की सुबह एसएसपी अमित पाठक ने लाइन हाजिर कर दिया। दोनों उप निरीक्षकों के खिलाफ यह कार्रवाई कर्तव्यों के निर्वाहन में लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है।
वाराणसी के नदेसर-चौकाघाट रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूद कर बिहार के मूल निवासी और नई बस्ती पांडेयपुर में रहने वाले रंजीत राम(38) ने बीते दो अगस्त को जान दे दी थी। रंजीत किराए पर कमरा लेकर पत्नी अनीता, एक बेटी और बेटे के साथ रहता था। नीचे की खबर पढ़ें....
पढ़ें ये खबर: वाराणसी: एक महीने से पत्नी-बच्चे लापता, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो कर ली आत्महत्या, जांच शुरू
30 जून को रंजीत की पत्नी और दोनों बच्चे अचानक गायब हो गए। रंजीत ने तीनों की काफी खोजबीन की लेकिन जब सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने 18 जुलाई को लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। रंजीत की पत्नी और बच्चों को तलाशना तो दूर लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर गुमशुदगी भी नहीं दर्ज की।
इससे परेशान रंजीत ने आत्महत्या कर ली। रंजीत की पत्नी और बच्चे कहां हैं, यह अब भी किसी को पता नहीं है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप के लालपुर-पांडेयपुर थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया।
उधर, लोगों से दुर्व्यवहार को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहने वाले संकटमोचन चौकी इंचार्ज ईश्वर दयाल दूबे को लाइन हाजिर कर एसएसपी ने विभागीय जांच का आदेश दिया है।