{"_id":"5b6866964f1c1bb37b8b6982","slug":"two-person-police-custody-with-silver-at-pddu-nagar-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः लाखों रुपए की चांदी के गहने बरामद, दो भाई पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः लाखों रुपए की चांदी के गहने बरामद, दो भाई पकड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 06 Aug 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
बरामद चांदी के गहने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली में पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक और दो के पास से सोमवार की सुबह राजकीय रेलवे पुलिस ने नौ किलो चांदी के जेवरात के साथ दो भाइयों को पकड़ लिया। दोनों माल का कोई कागजात नहीं दिखा सके। सूचना पर सेल टैक्स की टीम ने चांदी कब्जे और युवकों को हिरासत में ले लिया।
जीआरपी पीडीडीयू नगर प्रभारी आरके सिंह के नेतृत्व में टीम सोमवार को रेलवे स्टेशन पर कांवरियों की भीड़ नियंत्रित करने में जुटी थी। दिन के सवा 11 बजे टीम के सदस्य प्लेटफार्म एक और दो के पश्चिमी छोर पर लाइन शहीद बाबा के मजार के पास पहुंचे तो दो युवक संदिग्ध हाल में दिखे।
उनके बैग की तलाशी लेने पर चांदी की अंगूठी, बिछिया आदि मिली। गहनों का वजन नौ किलो निकला। दोनों जेवरात से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
इनकी पहचान सोनू वर्मा और मोनू वर्मा निवासी इंद्रानगर, थाना इंद्रानगर, मेरठ के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि वे मेरठ से बक्सर जेवरात पहुंचाने जा रहे थे। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि बरामद माल की कीमत साढे़ तीन लाख रुपये से अधिक है। सूचना पर सेल टैक्स की टीम ने माल कब्जे में लेकर दोनों भाइयों को वाराणसी ले गई।