फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two people injured in Knife attack in varanasi after dispute over auto parking condition critical

वाराणसीः ऑटो खड़ा करने के विवाद में चाकूबाजी, दो घायल, हालत गंभीर

Mon, 30 Aug 2021 02:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 30 Aug 2021 02:11 PM IST
सार

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने घायलों दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। चाकूबाजी की घटना को लेकर राजातालाब थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। 

विज्ञापन
two people injured in Knife attack in varanasi after dispute over auto parking  condition critical
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के जक्खिनी गांव में रविवार देर रात ऑटो खड़ा करने के विवाद में मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू से हमले में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जक्खिनी गांव निवासी मनीष, सूरज, संजय यादव की गांव के ही विजय यादव, शंकर राम यादव से ऑटो खड़ा करने को लेकर रात में कहासुनी हो गई।

विज्ञापन


आरोप है कि मनीष ने चाकू से विजय शंकर व राम यादव पर हमला कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने घायलों दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। चाकूबाजी की घटना को लेकर राजातालाब थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक राजातालाब राम आशीष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


पारिवारिक विवाद में दंपती की पिटाई 
बड़ागांव क्षेत्र के सराय तक्की गांव में पारिवारिक विवाद में लोगों ने दंपती की पिटाई कर दी। घायल दंपती को पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने परिवार के चार लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराय तक्की गांव निवासी खंझाटी के दो पुत्र धर्मेंद्र और उम्मीद कुमार है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। रात में किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ और धर्मेंद्र का आरोप है कि दीनानाथ और सुनील कुमार ने मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव को आई पत्नी संगीता को भी मारा पीटा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed