फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two people drown in river on makar sankranti

बलिया में मकर संक्रांति पर नहाते समय दो डूबे

Tue, 15 Jan 2019 07:58 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: shashikant misra Updated Tue, 15 Jan 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
Two people drown in river on makar sankranti
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मकर संक्रांति पर दो अलग-अलग स्थानों पर स्नान के दौरान एक युवक व एक किशोर नदी में डूब गए। दोनों स्थानों पर काफी खोजबीन के बाद भी शव नहीं मिल सका। घटना के बाद युवक और किशोर के परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मनियर कस्बा के उत्तर टोला निवासी अग्निवेश उर्फ सिंटू उपाध्याय (18) पुत्र डॉ. विनोद उपाध्याय अपने चाचा दिलीप उपाध्याय और चचेरे भाई अमर उपाध्याय (12) के साथ घर से मकर संक्रांति पर नहाने के लिए नवका गांव मठिया स्थित घाघरा नदी में गए थे।
विज्ञापन


जिसमें चाचा दिलीप का साथ छोड़ दोनों पास में एक साथ नहाने लगे। नहाते वक्त दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। लोगों के शोर मचाने पर नाविकों ने अमर को तो बचा लिया लेकिन अग्निवेश गहरे पानी में चला गया। सूचना पर परिजनों सहित भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाविकों की मदद से काफी खोजबीन की गई, लेकिन नाकामयाबी हाथ लगी। परिजनों ने डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों को अवगत करा कर महाजाल डलवाकर युवक की खोजबीन की गुहार लगाते रहे लेकिन पुलिस के अलावा कोई भी सक्षम अधिकारी नही पहुंचा।
 

Two people drown in river on makar sankranti
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
उधर, बैरिया थाना क्षेत्र के टोला रिशाल राय निवासी पुष्पा देवी अपने पुत्र दीपक कुमार यादव पुत्र योगेंद्र यादव (12) को अपने साथ लेकर घाघरा नदी के सठिया ढाला घाट पर मंगलवार को मकर संक्रांति का स्नान करने गई थी। अपने व अपने पुत्र को स्नान कराकर वापस नदी से बाहर निकलकर कपड़े बदलने लगी कि किशोर दोबारा नदी में स्नान करने के लिए चला गया और इसी बीच वह डूब गया।

जब उसके नदी से आने में देर हुई तो वह दहाड़े मारकर रोने लगी तब स्नानार्थियों ने डूबे किशोर की काफी खोजबीन की लेकिन कही पता नही चला। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने भी मांझी से गोताखोरों को बुलाकर काफी खोजबीन किया लेकिन देर शाम तक डूबे किशोर का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed