फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two people died three injured in inova car and truck collision accident in varanasi

वाराणसी: गौना कराकर लौट रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई, दो की मौत, तीन घायल

Sat, 05 Dec 2020 02:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Dec 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
two people died three injured in inova car and truck collision accident in varanasi
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में शुक्रवार रात गैस सिलिंडर से लदा ट्रक और इनोवा कार में जोरदार टक्कर हो गई। इससे चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

यह हादसा चौबेपुर थाना क्षेत्र के ढकवा गांव के पास हुआ। जहां दोनों वाहनों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हुई थी। इस दौरान एक की मौत हो गई थी, बाकी घायलों को रात में ही पुलिस ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। इनमें शनिवार की सुबह एक और घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, रामचंदीपुर गांव निवासी दीपक गिरी का शुक्रवार को गौना था। इनोवा कार में सवार दीपक गिरी के जीजा मिलन, प्रमोद गिरी, बिपिन गिरी व रमाशंकर गए थे। गौना के बाद देर रात लोग लौट रहे थे। इस दौरान चौबेपुर थाना क्षेत्र के ढकवा गांव के पास सामने से से आ रहा गैस से लदा ट्रक इनोवा कार से टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी, कि मिलन गिरी(30) निवासी बाबतपुर फूलपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर साहब पाल(25) निवासी भुड़कुड़ा (गाजीपुर) सहित चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रात में सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान शनिवार की सुबह ड्राइवर की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed