फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two people died three injured during collided bolero by truck on highway in chandauli going bihar from varanasi

बनारस में इलाज कराकर बोलेरो से जा रहे थे बिहार, हाईवे पर ट्रक से टकराई कार, दो की मौत और तीन गंभीर

Sun, 09 Aug 2020 03:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 Aug 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Two people died three injured during collided bolero by truck on highway in chandauli going bihar from varanasi
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव के पास रविवार को नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अनियंत्रित बोलेरो टकरा गई। इसमें सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

सभी बिहार के मोहनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी लोग वाराणसी में अपने किसी परिचति को अस्पताल में भर्ती कराकर घर लौट रहे थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। वहीं घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन



बिहार के मोहनिया थाना क्षेत्र के महरो गांव निवासी प्रदीप मौर्या(22), जयपुर गांव निवासी अनुज जयसवाल(32), दिनेश तिवारी(35), रीता देवी(36) व एक अन्य गांव के ही किसी बीमार व्यक्ति को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराकर वापस गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two people died three injured during collided bolero by truck on highway in chandauli going bihar from varanasi
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

रेमा गांव के पास कार पहुंची ही थी कि नेशनल हाईवे के किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रक से अनियंत्रित होकर टकरा गई। इससे प्रदीप मौर्य व अनुज जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक दिनेश तिवारी, रीता देवी व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इधर अलीनगर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेशचंद्र तिवारी ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। साथ ही उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सूचना के बाद परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस और ट्रामा सेंटर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed