वाराणसी में कोरोना से दो मरीजों की मौत, आईएमएस बीएचयू, एसपी आफिस के लोगों समेत 173 मिले पॉजिटिव
वाराणसी में कोरोना संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है और अब सरकारी कार्यालयों में भी संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को आईएमएस बीएचयू में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही एसपी ऑफिस चेतगंज, सीडीओ ऑफिस, डॉक्टर्स कॉलोनी टकटकपुर सहित अलग-अलग जगहों से 173 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
मंगलवार को बीएचयू में भर्ती जोधपुर निवासी 65 वर्षीय पुरुष और औरंगाबाद निवासी 70 वर्षीय महिला की मौत भी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग को 3232 सैंपल की रिपोर्ट मिली। जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक होम आइसोलेशन में 114 लोग स्वास्थ्य घोषित किए गए जबकि अस्पताल में भर्ती एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 9359 लोगों में 7498 के डिस्चार्ज और 162 की मौत के बाद 1699 एक्टिव केस हैं।
मंडलीय अस्पताल, सीडीओ आफिस, डीएलडब्ल्यू में भी मिले मरीज
भिखारीपुर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, डीएलडब्ल्यू, बांस फाटक, आशापुर, चौकाघाट, अलकनंदा हॉस्पिटल, आयुष्मान हॉस्पिटल महमूरगंज, सीडीओ ऑफिस, मकबूल आलम रोड, वीडीए कॉलोनी, पीएचसी मंडुआडीह, एसपी ऑफिस चेतगंज, पीएनटी कॉलोनी खजूरी, सुंदरपुर, तुलसीपुर, महमूरगंज,लंका, भगवानपुर, करौंदी, कोटवा जिला कारागार में दो बंदी भी संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा टैगोर कॉलोनी, अर्दली बाजार, डॉक्टर्स कॉलोनी, टकटकपुर में दो महिलाओं समेत तीन लोग और शिवानंद अपार्टमेंट पांडेय हवेली में 3 महिलाओं समेत छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर जिला जेल, बैंक कॉलोनी सिगरा, संकटानगर, बजरंग नगर कॉलोनी, मेडविन हॉस्पिटल, मोतीझील, उपहार हॉस्पिटल पीएचसी पिंडरा में भी मरीज मिले हैं।