फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two parties clash over DJ for playing favorite song groom cousin dies in firing in ghazipur up

यूपी: डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, फायरिंग में दूल्हे के चचेरे भाई की मौत

Wed, 09 Dec 2020 10:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 09 Dec 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over DJ for playing favorite song groom cousin dies in firing in ghazipur up
अस्पताल में पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के रसूलपूर गांव में मंगलवार की देर रात बरात में डीजे पर मन पसंद गाना सुनने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान गोली भी चली, जिसमें दूल्हे के चचेरे भाई को गोली लग गई। उसे नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

उधर घटना के बाद घरातियों और बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। ज्यादातर बराती देर रात वहां से चले गए। कुछ देर तक शादी की रश्म भी रोक दी गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे कासिमाबाद सीओ और थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



जिले के धरवारकला गांव से बारात कासिमाबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रामायण यादव के घर गई थी। द्वार पूजा लगने के बाद सभी बराती पंडाल में चले गए। वहां डीजे पर नाच-गाना चल रहा था। इसी बीच डीजे पर मनपसंद गाना सुनने को लेकर बाराती और स्थानीय लोगों से कहासुनी होने लगी। दोनों पक्षों से नोकझोंक के बीच एक पक्ष ने गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली धरवारकला निवासी दूल्हे के चचेरे भाई रोशन यादव(20) को जा लगी और खून से लथपथ हो छटपटाने लगा। उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घटना को अंजाम दे हमलावर वहां से फरार हो गए। जबकि नाच-गाना सुन रहे लोग वहां से भाग खड़े हुए।

उधर बारातियों में भी अफरा-तफरी मची रही। वारदात के बाद ज्यादातर लोग वहां से घर लौट गए। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे प्रकरण की छानबीन की और आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश देना शुरू कर दिया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। इस दौरान गोली चलने से रोशन यादव की मौत हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed