फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two new flyover in varanasi

दो नए फ्लाईओवर का प्रस्ताव इसी माह में होगा तैयार

Tue, 02 Jul 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
two new flyover in varanasi
वाराणसी। शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए दो नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इनमें एक नदेसर से रवींद्रपुरी तक है। दूसरा लहरतारा से बीएचयू तक है। इस संबंध में सेतु निगम को प्रस्ताव बनाने को कहा गया है। सेतु निगम एक माह के भीतर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेगा। इन दोनों फ्लाईओवर के बनने से पुरानी काशी के भीतर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। नदेसर से रवींद्रपुरी तक के लिए तीन रूट हैं। एक नदेसर, तेलियाबाग, मलदहिया, सिगरा, रथयात्रा, भेलूपुर होते हुए रवींद्रपुरी जाना है।
विज्ञापन

दूसरा रूट नदेसर से लहुराबीर, मैदागिन गोदौलिया, मदनपुरा, सोनारपुरा होते हुए रवींद्रपुरी तक जाएगा। तीसरा रूट नदेसर से लहुराबीर, बेनियाबाग, गिरजाघर, भेलूपुर होते हुए रवींद्रपुरी जाएगा। नदेसर से रवींद्रपुरी तक फ्लाईओवर बनने से जाम वाले इलाकों से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा लहरतारा से बीएचयू तक बनने वाले फ्लाईओवर के लिए एक ही रूट है। जो मंडुवाडीह, ककरमत्ता, नेवादा, सुंदरपुर, नरिया होते हुए बीएचयू जाएगा। इस फ्लाईओवर और फुलवरिया फोरलेन के बनने के बाद बीएचयू से बाबतपुर तक जाने वालों को जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। अभी बीएचयू से बाबतपुर जाने में एक से सवा घंटा लगता है। इसके बनने के बाद 35 से 40 मिनट का ही समय लगेगा। इस बारे में सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि इन दोनों फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाने का काम शुरू हो गया है। 31 जुलाई तक प्रस्ताव बन जाएगा। इस प्रस्ताव को शासन के पास भेजा जाएगा। पहले सर्वे कराएंगे। इसके लिए कंपनियों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed