फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two missing girl from azamgarh found in lucknow police said they will went to meet tv serial maidam sir

आजमगढ़ से लापता दो किशोरियां लखनऊ में बरामद, पुलिस ने कहा- 'मैडम सर' से मिलने गईं थीं

Wed, 19 May 2021 12:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 May 2021 12:14 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले के एक गांव से लापता दो किशोरियां लखनऊ से बरामद की गई हैं। किशोरियां ने अपहरण का आरोप लगाया है जबकि पुलिस इसस इनकार कर रही है। किशोरियों का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
two missing girl from azamgarh found in lucknow police said they will went to meet tv serial maidam sir
मुबारकपुर थाना - फोटो : फाइल

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र की दो किशोरियां लखनऊ से बरामद की गई हैं। किशोरियों का कहना है कि उनका अपहरण किया गया था जबकि पुलिस का कहना है कि दोनों खुद बस से लखनऊ गई थीं। किशोरियों का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अपहरण का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी मुबारकपुर कमल नयन दूबे ने कहा कि  दोनों किशोरियां टीवी सीरियल मैडम सर देखती थीं और मैडम सर से मिलने के लिए लखनऊ गई थीं। आटो से मोहम्मदाबाद, मोहम्मदाबाद से आजमगढ़ और फिर आजमगढ़ से बस से लखनऊ पहुंची।
विज्ञापन


वहां गोमतीनगर पुलिस ने इन्हें बरामद किया। सोशल मीडिया पर जो बयान चल रहा है, वह गलत है और परिजनों के डर से दिया गया है। मुबारकपुर कस्बे की दो किशोरियां सोमवार को किसी काम के लिए घर से निकली थीं और देर शाम तक नहीं लौटीं। दोनों के परिजन उनकी तलाश में जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात एक बजे किशोरियाें के परिजनों के पास लखनऊ के गोमतीनगर थाने से फोन आया कि दोनों लखनऊ में हैं। इसके बाद परिजन रात में ही लखनऊ रवाना हो गए और मंगलवार को दोनों को लेकर मुबारकपुर पहुंचे। घर पहुंचने पर किशोरियों ने बयान दिया कि उन दोनों का अपहरण चार पहिया वाहन सवार छह लोगों ने अलीनगर ईदगाह के पास से किया था और लेकर लखनऊ गए थे।

लखनऊ में एक स्थान पर पांच लोग कहीं किसी काम से गए तो वे भाग गई और पास स्थित एक पार्क में छिप गईं। रात में पुलिस पार्क में आई और पूछताछ में दोनों ने पुलिस को सारी बात बता दी। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें लेकर गोमतीनगर थाने पहुंचे, जहां से परिजनों को रात एक बजे सूचना दी गई। परिजनों का कहना है कि किशोरियों ने अपहरण की बात कही है। पुलिस झूठा बयान दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed