{"_id":"60db7b378ebc3ef40b5545e5","slug":"two-miscreants-arrested-for-robbery-on-the-highway-city-news-vns5977157101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लूट के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लूट के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। पिछले हफ्ते हाईवे पर ताबड़तोड़ लूट और छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो बदमाशों को जंसा थाने की पुलिस ने सोमवार रात सुमेरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट के रुपये, अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया। वहीं तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
सीओ सदर डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि जंसा पुलिस को सूचना मिली कि सतनपुर खमौना में हुई लूट में वांछित बदमाश कतवारूपुर से जंसा की ओर बाइक से जा रहे हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान जितेंद्र निवासी करधना बसुहन मिर्जामुराद और दिवाकर यादव निवासी नोनखरा जंसा को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से लूट के 11 हजार रुपये, लेडीज पर्स, एटीएम कार्ड, अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि जंसा के सतनपुर खमौना में हुई सोनार मदन सोनी के साथ लूट और मिर्जामुराद ओवर ब्रिज पर 22 जून को सरिता पटेल के साथ लूट और 23 जून को गंगापुर निवासी जूली के साथ हुए लूट की घटना को अंजाम दिया था। बताया कि घटना में संलिप्त तीन आरोपी सत्या सिंह व पवन शर्मा निवासी कतवारूपुर जंसा और सोनू पटेल निवासी झबरा जंसा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।