फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two minor girl recovered from kanpur kidnap from ballia

बलिया से अपहृत दो हिंदू किशोरियां कानपुर से बरामद, पीड़ित परिवार ने बताई खौफनाक कहानी, एक हिरासत में

Tue, 28 Jan 2020 09:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Jan 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Two minor girl recovered from kanpur kidnap from ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के सिकंदरपुर कस्बे से 25 जनवरी को दो हिंदू नाबालिग लड़कियों को कस्बे के दूसरे समुदाय के युवक बहला-फुसला कर साथ ले गए थे। पुलिस ने उन्हें कानपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। लेकिन एक आरोपी ही पकड़ा जा सका। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


कस्बा निवासी दो अभिभावकों ने 26 जनवरी को चौकी सिकंदरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी 15 और 14 वर्षीय बेटियों को गांव के दूसरे समुदाय के युवक बहला फुसलाकर ले गए हैं। पुलिस ने एक आरोपी और दोनों लड़कियों को 27 जनवरी को कानपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। एक आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का कहना है कि सिकंदरपुर में संगठित गिरोह काम कर रहा है। ये लोग हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जा रहे हैं। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराते हैं। दोनों लड़कियां हाई स्कूल में पढ़ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि 25 जनवरी को वे स्कूल जा रही थीं, तभी कस्बा निवासी एक युवक ने कुछ सुंघा दिया, इसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं, होश आया तो वे कानपुर में थीं। जब घर जाने की बात कही और अपना मोबाइल फोन मांगा तो मारपीट की गई।

दूसरे दिन हमें कानपुर स्टेशन ले जाया गया, तभी कुछ रिश्तेदार व पुलिस वहां पहुंच गई और हमें लेकर सिकंदरपुर आई। सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। छानबीन चल रही है। चौकी प्रभारी का कहना था कि दोनों लड़कियों को कानपुर से पकड़ लिया गया है। एक आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed