फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two man died one by drown in ganga and second in accident in ghazipur

गाजीपुर में दो लोगों की मौत, एक सड़क हादसे में मौत दूसरे की चार दिन बाद मिली लाश

Tue, 21 Apr 2020 04:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Apr 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Two man died one by drown in ganga and second in accident in ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर

गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के गरूआमकसूदपुर गांव के सामने गंगा तट पर एक युवक की मंगलवार की सुबह लाश मिली। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मृत युवक की पहचान परिजनों ने शिवानंद यादव(20) पुत्र श्रीरामशीष यादव निवासी जीवपुर थाना जमानिया के रूप में की है।

विज्ञापन


युवक जमानिया कोतवाली के रघुनाथपुर गंगा घाट पर 18 अप्रैल को स्नान करते समय डूब गया था। पिछले चार दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बहादुरपुर निवासी कमला का पुत्र भोला(22) धर्मराज के पुत्र विशाल(25) के साथ गैस सिलेंडर लेने के लिए मंगलवार को सुबह जमानिया कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव में स्थित एचपी गैस एजेंसी गोदाम पर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान दोपहर नौ बजे दिलदारनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में भोला, विशाल सहित दूसरा बाइक सवार गहमर के भतौरा गांव निवासी वैद्यनाथ सिंह का पुत्र विजेंदर सिंह(32) गंभीर रूप से घायल हो गया। गोदाम के आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को आनन-फानन में नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया और दुर्घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी।


परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पर कोई डॉक्टर मौजूद न होने से लोगों की चिंता बढ़ गई। स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों का प्राथमिक उपचार फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला ने किया। गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सकों ने भोला को मृत घोषित कर दिया। विशाल को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जबकि विजेंद्र का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed