फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two killed in road accidents, one serious

सड़क हादसों में दो की मौत, एक गम्भीर

Sun, 09 Feb 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, one serious
जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात हुए हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है। जिला अस्पताल से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना सरपतहा थाना क्षेत्र के अर्शिया मोड़ की है। सरपतहा थाना क्षेत्र के एकडला गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र कैलाश 22 शनिवार की रात 8 बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। अर्शिया मोड़ स्थित राइस मिल के पास विपरीत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी दिया। गंभीर रूप से घायल धर्मेद्र को शाहगंज के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन सवार फरार हो गए। उधर, जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैंया मोड़ के पास शनिवार की रात सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराने से बोलेरो और कार में टक्कर हो गई। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के इटैली गांव निवासी अनिल कुमार पाल पुत्र श्यामराज पाल अपनी बोलेरो से जौनपुर की तरफ जा रहा था। सरैया मोड़ के पास तेज रफ्तार के चलते सड़क की पटरी पर खड़ी डम्पर से टकराने के बाद जौनपुर की तरफ ही जा रही वाराणसी नंबर की होंडा सिटी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार और बोलेरो पलट गए। हादसे में 35 वर्षीय कार चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। अनिल की हालत भी गम्भीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed