फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two innocent sisters eat dhatura seed refer district hospital in critical condition in sonbhadra

यूपी: दो मासूम बहनों ने खाया धतूरे का बीज, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Mon, 14 Dec 2020 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 14 Dec 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Two innocent sisters eat dhatura seed refer district hospital in critical condition in sonbhadra
धतूरा

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा चौकी अंतर्गत परसौना गांव में रविवार रात दो मासूम सगी बहनों ने धतूरे का बीज खा लिया। अचेत अवस्था में दोनों बच्चियों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात परसौना निवासी मुन्ना कोल ने अपनी दो पुत्रियों प्रिया(5) व मधु(2) को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। मुन्ना कोल ने बताया कि घर के पास खेत में धतूरे का पेड़ उगा हुआ है।
विज्ञापन



उसी धतूरे का फल घर के पास गिरा हुआ था। रात में घर के बाहर खेलते समय प्रिया व मधु ने अनजाने में धतूरे के फल का बीज खा लिया ।इसके बाद घर में पहुंचते ही दोनों बच्चियों की हालत खराब होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों उल्टी करते हुए अचेत हो गईं। बच्चियों को अचेत होने पर परिजन घबरा गए और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि रविवार रात परसौना निवासी दो बच्चियों को अस्पताल में उनके परिजनों ने भर्ती कराया। दोनों बच्चियों ने धतूरा का बीज खा लिया था। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed