फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two injured and one dead in collision with tractor-bike in Baliya

ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत एक की मौत दो गंभीर

Sat, 23 Nov 2019 02:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 23 Nov 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
Two injured and one dead in collision with tractor-bike in Baliya
bike accident - फोटो : अमर उजाला

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली हरिजन बस्ती मोड़ पर बाइक सवार युवको व ट्रैक्टर से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


 बताते चलें कि  थाना क्षेत्र के हजौली निवासी गोलू राम उम्र 22 वर्ष की मृत्यु हो गयी,वही बाइक सवार राम बाबू व राजेश राम बुरी तरह घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगो ने पीएचसी चिलकहर पर पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। गोलू अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल रहा, वहीं घायलों का इलाज दोनों जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

नाबालिग ट्रैक्टर चालकों की वजह से हो रहे हादसे

नाबालिग अप्रशिक्षित ट्रैक्टर ड्राइवर सड़कों पर वाहनों के साथ फर्राटा भरते हैं। जिससे आए दिन इस थाना क्षेत्र में लोग काल के गाल में समा जा रहे हैं। गौरतलब हो कि बुधवार की देर शाम कुरेजी इलाके में स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाइक और ट्रैक्टर ट्राली के टक्कर में एक युवक की मौत हो गई थी। तब तक हजौली गांव निवासी एक युवक की भी मौत ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में ही बुधवार की देर रात हो गई। इन घटनाओं से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे नहीं लगी होती है रेडियम प्लेट

 ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे रेडियम प्लेट नहीं लगी होनी से आए दिन दुर्घटनाएं ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ती हैं। साथ ही असमय लोग काल के गाल में समाते हैं और कई परिवार चंद मिनटों में ही बर्बाद हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed