{"_id":"667bb1862c66366a2d0b6d0b","slug":"two-groups-of-students-clashed-in-kashi-vidyapeeth-pac-used-batons-chief-proctor-said-cctv-being-checked-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: छात्रों के दो गुट भिड़े, पीएसी ने चलाईं लाठियां; चीफ प्रॉक्टर बोलीं- चेक कराया जा रहा है CCTV","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: छात्रों के दो गुट भिड़े, पीएसी ने चलाईं लाठियां; चीफ प्रॉक्टर बोलीं- चेक कराया जा रहा है CCTV
Wed, 26 Jun 2024 11:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:43 AM IST
सार
Varanasi News: सिगरा थानाध्यक्ष ने कहा कि छात्र आपस में भिड़े थे। दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया है। देर रात तक इस मामले में थाने में तहरीर नहीं पड़ी थी। सिगरा एसएचओ राजू सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विद्यापीठ में छात्रों से बातचीत करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एएनडी छात्रावास के समीप बीती देर शाम छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक भागकर पीएसी कैंप की तरफ चला गया। छात्रों की धमाचौकड़ी के बीच सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने की आशंका में पीएसी के जवानों ने लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ा। हंगामा इतना बढ़ा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। घटना के बाद मौके पर चार थानों की पुलिस बुला ली गई थी।
विज्ञापन
छात्रों का आरोप था कि पीएसी ने उनकी पिटाई की। इसमें कुछ छात्रों को चोट आई। कहा कि कैंपस में आए बाहरी युवकों को बचाने के लिए पीएसी ने छात्रों की पिटाई की गई। जबकि पुलिस इससे इनकार करती रही। सिगरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह ने कहा कि कुछ बाहरी छात्रों के चक्कर में छात्रों के दो गुटों के बीच आपस मारपीट हो गई थी। पीएसी ने बीचबचाव किया। पिटाई के संबंध में कहा कि सीसीटीवी कैमरा चेक कराया जा रहा है। फुटेज देखकर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन