फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two girlfriends Fight for lover on road in varanasi

Varanasi: वाराणसी में बीच बाजार जूतमपैजार, प्रेमी के लिए सरेराह भिड़ीं दो प्रेमिकाएं, राहगीर सकते में आए

Sun, 15 Jan 2023 09:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 15 Jan 2023 09:54 PM IST
सार

एक प्रेमिका के लिए दो प्रेमियों को लड़ते देखना आम बात है मगर एक प्रेमी के लिए दो प्रेमिकाओं को बीच सड़क पर मारपीट करते कभी-कभी ही देखा जा सकता है। रविवार को वाराणसी में ऐसा ही एक मामला सामने आया।  
 

विज्ञापन
two girlfriends Fight for lover on road in varanasi
दो युवतियों में मारपीट की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

कहते हैं इश्क एक आग का दरिया है और डूब कर जाना है। प्रेमी जोड़े इश्क के दरिया में इस कदर डूब चुके होते हैं कि उन्हें समाज का भी खौफ नहीं होता है और वो अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। कुछ इसी तरह का मामला रविवार को वाराणसी में नजर आया जहां दो युवतियां एक प्रेमी के लिए आपस में भिड़ गईं। दोनों में खूब जूतमपैजार हुई।  मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने दोनों को थाने लाकर कड़ी हिदायत दी। इसके बाद अभिभावकों को थाने पर बुलवाकर सुपुर्द किया। 

विज्ञापन


एक प्रेमिका के लिए दो प्रेमियों को लड़ते देखना आम बात है मगर एक प्रेमी के लिए दो प्रेमिकाओं को बीच सड़क पर मारपीट करते कभी-कभी ही देखा जा सकता है। रविवार को बनारस में ऐसा नजारा दिखा। जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के मंडुवाडीह निवासी युवक का शहर की एक युवती से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

विज्ञापन

प्रेमिकाओं में मारपीट होता देख प्रेमी फरार

इसी दौरान युवक ने किसी दूसरी युवती से भी दोस्ती बढ़ा ली, लेकिन उसके प्रेमिका को इस बात की भनक नहीं लगी। युवक ने मकर संक्रांति पर अपनी पहली प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। दोनों मंडुवाडीह-महमूरगंज ओवरब्रिज के नीचे सब्जी मंडी के पास खड़े होकर बात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच दूसरी प्रेमिका उसी रास्ते से कहीं जा रही थी। अचानक उसकी नजर सड़क किनारे अपने प्रेमी पर गई तो माथा ठनक गया। प्रेमी को किसी दूसरी लड़की के साथ देख वो आगबबूला हो उठी। उसने पूछताछ शुरू की तो तू-तू, मैं-मैं होने के बाद देखते ही देखते दोनों के बीच जूतमपैजार शुरू हो गई।  

दोनों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया और बीच सड़क पर एकदूसरे को पीटना शुरू कर दिया। दोनों में मारपीट होते ही नजाकत को देखते हुए प्रेमी मौके से फरार हो गया। इधर बीच सड़क पर दो युवतियों में जूतमपैजार होता देख आसपास के लोग भी सकते में आ गए।

बीच-बचाव की कोशिश करने की लेकिन फिर पीछे हट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस दोनों युवतियों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष मंडुवाडीह राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कड़ी हिदायत के बाद दोनों को छोड़ा गया। युवतियों को उनके अभिभावकों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed