{"_id":"62bd503576b8b9534530124c","slug":"two-electricians-injured-by-current-in-varanasi-when-were-fixing-line-after-shutdown-accident-happened-due-to-wrong-feeder-on","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में करंट से दो बिजलीकर्मी झुलसे: शटडाउन लेकर लाइन ठीक कर रहे थे, गलत फीडर ऑन होने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में करंट से दो बिजलीकर्मी झुलसे: शटडाउन लेकर लाइन ठीक कर रहे थे, गलत फीडर ऑन होने से हुआ हादसा
Thu, 30 Jun 2022 12:56 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:56 PM IST
सार
वाराणसी के चेतगंज उपकेंद्र द्वारा गलत फीडर ऑन करने से लाइन बनाने के दौरान दो संविदा बिजली कर्मी घायल हो गए। अचानक बिजली आने से एक बिजली कर्मी झुलस गया जबकि दूसरा सिर के बल जमीन पर आ गिरा।
विज्ञापन
दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के चेतगंज उपकेंद्र पर गलत फीडर चालू करने से मरम्मत कर रहे संविदा बिजली कर्मी रतन और अब्दुल झुलस गए। घायलों कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर अब्दुल को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर और रतन को इएसआईसी अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
इस मामले में चेतगंज जेई को निलंबित करते हुए संविदा कर्मी एसएसओ की सेवा समाप्त कर दी गई है। एसएसओ और उसके नियोक्ता प्राइम वन के खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वाराणसी डिस्कॉम के तकनीकी निदेशक पीपी सिंह के मुताबिक कार्य में लापरवाही बरतने के आरोपी चेतगंज उपकेंद्र के जेई शाहिद को निलंबित करने के साथ एसएसओ मनीष कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
जेई पिंटू, एसडीओ अमित और एक्सईएन नीरज पांडेय को चार्जशीट दी गई है। वहीं चेतगंज उपकेंद्र के संविदाकर्मी एसएसओ मनीष कुमार और उसके नियोक्ता प्राइम वन के खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य पर भेजने का आरोप है।
Trending Videos
बृहस्पतिवार सुबह बारिश के चलते कबीरचौरा फीडर और चेतगंज फीडर से संबंधित लाइन में गडबड़ी की शिकायत मिली। फीडर से शटडाउन लेकर मरम्मत करने के लिए लाइनमैन को मौके पर भेजा गया। कबीरचौरा के लाइनमैन ने लाइन ठीक कर आपूर्ति बहाल करने के लिए कहा। इस पर उपकेंद्र पर तैनात किसी कर्मी ने कबीरचौरा फीडर के बजाय चेतगंज फीडर की आपूर्ति बहाल कर दी।
इसके चलते एक लाइनमैन झुलस गया जबकि दूसरा घायल हो गया। झुलसे बिजली कर्मी रतन का इलाज इएसआईसी अस्पताल के बर्न यूनिट में जबकि अब्दुल का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में एमआरआई कराने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधीक्षण अभियंता प्रथम अनूप सक्सेना ने कहा कि लापरवाही की जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई होगी।