फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two doctors died in accident car balance Impaired due to Tires burst in Varanasi

वाराणसी: टायर फटने से कार का संतुलन बिगड़ा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो डॉक्टरों की मौत

Sun, 10 Jan 2021 08:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 10 Jan 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
two doctors died in accident car balance Impaired due to Tires burst in Varanasi
डॉक्टर संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

डंगहरिया गांव के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर रात कार पलटने से एक निजी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग चिकित्सक और टेक्नीशियन की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से दोनों के परिजनोें में कोहराम मचा हुआ था।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के कछवा थाना अंतर्गत नरायनपुर निवासी डॉ. संजय कुमार सिंह (37) भदवर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पर कार्यरत थे। वहीं, सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना के सरना गांव निवासी डॉ. सुमित कुमार पांडेय (35) नेत्र रोग विभाग में ही टेक्नीशियन के तौर पर सेवा दे रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार की रात दोनों लोग भदोही के चौरी में एक मरीज का ऑपरेशन कर स्विफ्ट डिजायर कार से वाराणसी आ रहे थे। डंगहरिया गांव के सामने नेशनल हाईवे पर अचानक कार का टायर फटा तो वह अनियंत्रित हो गई। इसी बीच एक वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लोगों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाए जाने पर डॉक्टरोें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. संजय के पिता चंद्रबली सिंह की तहरीर के आधार पर मिर्जामुराद थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

संजय की पत्नी गर्भवती, सुमित चार बहनों के इकलौते भाई
बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे डॉ. संजय के परिजनोें ने बताया कि उनकी शादी उनके साथ ही काम करने वाली डॉ. रेनू के साथ हुई थी। दोनों की चार साल की एक बेटी है और डॉ. रेनू आठ माह से गर्भवती हैं।

वहीं, डॉ. सुमित चार बहनों में इकलौते भाई थे और उनका तीन साल का एक बेटा है। उधर, डॉ. रेनू की हालत बेसुधों जैसी थी और परिजन बड़ी ही मुश्किल से उन्हें संभाले हुए थे। हादसे की सूचना पाकर शहर के कई चिकित्सक बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed