फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two died in road accident in sonbhadra

सोनभद्र में पेड़ से टकराई मैजिक, दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 22 Feb 2019 10:21 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 22 Feb 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
Two died in road accident in sonbhadra
ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में जहां दो लोगों की जान चली गई, वहीं छह लोग घायल हो गए। सभी तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो कर घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


जिले के पन्नूगंज थानाक्षेत्र के सुभाव गांव के पास राबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग पर सुबह लगभग नौ बजे तिलक समारोह से लौट रहे लोगों से भरी मौजिक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें रायपुर थाना क्षेत्र के देवरी मय देवरा निवासी रामअवध कहार(60) पुत्र छेदी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि लालधारी शर्मा(50) पुत्र जत्तन निवासी पटवध थाना चोपन की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दया शर्मा(50) पुत्र टक्कन, अरविंद(20) पुत्र मानदेव, मानदेव (50)पुत्र टक्कन, मकसूदन शर्मा(65) पुत्र हरिगोविंद, आशीष (25) और सुरेंद्र (22) गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसी दौरान ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर उपजिलाधिकारी सदर सादाब अहमद, तहसीलदार पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक सीपी पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे। वहां परिजनों को समझाबुझा कर एक घंटे बाद जाम खत्म कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed