फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two died in road accident and three injured at different places Varanasi

वाराणसीः अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Sun, 12 Sep 2021 09:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Sep 2021 09:33 PM IST
सार

चौबेपुर क्षेत्र के राजवाड़ी गांव के पास वाराणसी-गाजीपुर एनएचआई-31 पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Two died in road accident and three injured at different places Varanasi
हादसे में क्षतिग्रस्त डीसीएम और ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। चौबेपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई जबकि जंसा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-अप्पे में टक्कर से एक यात्री की मौत हो गई। 

विज्ञापन


चौबेपुर क्षेत्र के राजवाड़ी गांव के पास वाराणसी-गाजीपुर एनएचआई-31 पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। मऊ के हलधरपुर नेवादा कलां निवासी विशाल 26 वर्ष व मनजीत 27 वर्ष बुलेट से गाजीपुर से वाराणसी शहर की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार रात लगभग 12 बजे राजवाड़ी गांव के समीप एनएचआई-31 पर डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान मनजीत की मौत हो गई। बाइक चला रहे विशाल 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल है। पुलिस की सूचना पर परिजन रविवार तड़के पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ने मारी बुजुर्ग और डीसीएम को टक्कर

वहीं दूसरी घटना में रजवाड़ी गांव निवासी प्रेमशंकर पांडेय 70 वर्ष की रविवार सुबह मार्कंडेय महादेव कैथी दर्शन को जाते समय राजवाड़ी के पास बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही बुजुर्ग प्रेमशंकर ने दम तोड़ दिया। लोगों के अनुसार सड़क किनारे दुकान पर चाय पी रहे थे कि आरटीओ के चेकिंग के डर से भाग रहे बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया।

इस दौरान एक डीसीएम में भी टक्कर मारी। वही डीसीएम चालक व खलासी व ट्रक ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को निजी अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया। प्रेमशंकर पांडेय का परिवार पंजाब में रहता है और वह अपने भतीजों के  साथ रजवाड़ी में रहते हैं।

ट्रैक्टर-ऑटो की टक्कर में एक की मौत, सात घायल

जंसा थाना क्षेत्र के गोराई (सुमेरपुर पुलिया) के समीप रविवार दोपहर ट्रैक्टर और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में गोराईडीह निवासी सरफराज खान 23 वर्ष की मौत हो गई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जंसा पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

मिर्जापुर अहरौरा के रहने वाले एक परिवार के छह लोग ऑटो में सवार होकर भदोही स्थित रिश्तेदारी में गए थे। वापसी के समय गोराईडीह निवासी सरफराज भी ऑटो में सवार हो गया। सुमेरापुर पुलिया के समीप जैसे ही ऑटो पहुंचा कि सामने से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।

आसपास के लोगों ने आटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हाथीबाजार स्थित पीएचसी में सभी घायलों को भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सरफराज को मृत घोषित कर दिया। ऑटो सवार घायलों में प्रवीन 25 वर्ष, रानी 30 वर्ष, मर्जिन 32 वर्ष, अल्फिजा 20 वर्ष, पवन 30 वर्ष, रहमान 31 वर्ष और डेढ़ साल का मासूम उस्मान शामिल हैं।

प्राथमिक उपचार कराने के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार सरफराज मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पिता सलीम और मां राबिया बेसुध हो गईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed