फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two died in accident in jaunpur

परीक्षा केंद्र देखने गए 12वीं के छात्र सहित दो की सड़क हादसे में मौत

Mon, 11 Feb 2019 04:59 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Feb 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Two died in accident in jaunpur
demo pic
जौनपुर में परीक्षा केंद्र का पता लगाने गए छात्र समेत दो की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं दो अन्य इस हादसे में घायल हो गए है। घायलों का इलाज जौनपुर औक इलाहाबाद के अस्पतालों में चल रहा है। 
विज्ञापन


जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास बभनियांव गांव निवासी जयप्रकाश यादव(22) अपने मित्र बभनियांव गांव के ही धीरेंद्र यादव(18) के साथ गरियांव परीक्षा केंद्र देखने गये थे। वे मुंगराबादशाहपुर होते हुए लौट रहे थे तभी विपरीत दिशा से मड़ियाहूं थाना के इटाऐ गांव निवासी राजू पाल(32) अपने मित्र मछलीशहर कोतवाली के सोनहरा गांव के राम लगन (24) की बाइक में सेमरी गांव के पास टक्कर हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल धीरेन्द्र को इलाहाबाद तथा 3 घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए मछलीशहर सीएचसी भेजवाया गया। डॉक्टरों ने जयप्रकाश पुत्र हरिवंश यादव तथा राजू पाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामलगन को गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजू पाल के मामा शिवकुमार ने बताया की राजू और रामलगन रिश्तेदार थे और इलाहाबाद रहकर पढ़ाई कर रहे थे। दोनों मुंगराबादशाहपुर की तरफ जा रहे थे। वहीं, बभनियांव के दोनों युवक नागरिक इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed