फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two dead body found hanging from tree in sonbhadra up

जिले में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप, जांच जारी

Sun, 05 Jul 2020 02:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Jul 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Two dead body found hanging from tree in sonbhadra up
demo pic - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के चोपन थाने के अलग-अलग गांवों में दो लोगों के शव फंदे से लटकते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दोनों मामलों को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

चोपन थाने के एसआई राजनारायण यादव के अनुसार क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के जुड़वानी टोला निवासी मोतीलाल गोड़(33) पुत्र लालमनी का शव घर के सामने महुआ के पेड़ में गमछे के फंदे पर लटकते हुए मिला। रविवार की सुबह जब परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घर वालों से घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि दूसरा मामला गुरमुरा रेलवे स्टेशन के पास का है। कोटा ग्राम पंचायत में स्थित गुरमुरा रेलवे स्टेशन के समीप महेश(38) पुत्र बलदेव का शव अपने घर में रस्सी के सहारे बड़ेर में लगे फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार के लोगों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों मामले आत्महत्या के लग रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed